फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता की पायदान पर स्वच्छता का पहला कदम

Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
dm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खुले में शौच से मुक्त हुए दो गांव बगहा और परसेहरा
विज्ञापन

समारोहपूर्वक डीएम ने प्रधानों को दिए प्रमाण पत्र
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने की चल रही मुहिम ने सफलता के पायदान पर पहला कदम रख दिया है, जिसमें कुंभी (गोला) ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों शहाबुद्दीनपुर के राजस्व ग्राम बगहा और ग्राम पंचायत परसेहरा के एक-एक राजस्व ग्राम को यह सम्मान मिला है। डीएम आकाशदीप ने दोनों गांवों के प्रधानों को खुले में शौच मुक्त होने का प्रमाण पत्र दिया। साथ ही इन गांवों की निगरानी समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की। डीएम ने डीपीआरओ को जिले पर होने वाले कार्यक्रम में ओडीएफ गांवों के प्रधान और निगरानी समिति को आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
शनिवार की सुबह डीएम आकाशदीप और सीडीओ अमित सिंह बंसल ब्लाक कुंभी (गोला) की ग्राम पंचायत शहाबुद्दीनपुर के राजस्व ग्राम बगहा पहुंचे। कार्यक्रम में निगरानी समिति एवं प्रधान ने डीएम के समक्ष ग्राम को खुले में शौच मुक्त घोषित करने के लिए प्रस्ताव रखा, जिसके बाद डीएम, सीडीओ ने गांव का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने शौचालयों के प्रयोग किए जाने की तस्दीक भी की। वर्ष 2016-17 में बगहा को खुले में शौचमुक्त होने पर डीएम आकाशदीप ने खुशी जताते हुए कहा कि ग्राम के समस्त परिवार शौचालय से आच्छादित होने के साथ-साथ शौचालय का शत प्रतिशत प्रयोग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के संचालित स्कूल आंगनबाड़ी में भी शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। इसलिए राजस्व ग्राम बगहा को खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा रहा है। लखीमपुर जनपद का प्रथम ग्राम होने के गौरव से प्रधान को सम्मानित किया गया। सीडीओ ने कहा बगहा गांव के नागरिक अन्य ग्रामों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। इसके बाद डीएम की अगुवाई में टीम ने परसेहरा गांव का भ्रमण कर प्रधान और निगरानी समिति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि बगहा में कुल 160 शौचालय और परसेहरा में 333 शौचालय प्रयोग किए जा रहे हैं। इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए वीरेंद्र कुमार यादव, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम धनश्याम त्रिपाठी, जिला परियोजना समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित और ग्राम प्रधान राम सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वानर सेना के 10 सदस्यों को भी मिले प्रमाण पत्र
ग्राम बगहा को खुले में शौचमुक्त करने में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले वानर सेना के 10 सदस्यों को सीडीओ अमित सिंह बसंल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बताते चले कि पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित खुले में शौचमुक्त अभियान के दौरान वानर सेना भोर होते ही खेत में लोटा लेकर जाने वालों को घर में शौचालय बनाकर उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है।

सांस्कृतिक दल ने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक
ग्राम बगहा में एक सांस्कृतिक दल ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शिक्षाप्रद नाट्य कार्यक्रय प्रस्तुत किया, जिसकी डीएम सहित सभी ने सराहना की। 
विज्ञापन


सत्यापन के बाद मिलेगी प्रोत्साहन राशि
शासन की टीम ओडीएफ घोषित गांव बगहा और परेसहरा का दौरा करेगी, जिसके बाद प्रमाण पत्र की प्रमाणिकता पर शासन की मुहर लग सकेगी। डीपीआरओ सुनील पांडेय ने बताया कि सत्यापन के पश्चात निगरानी समिति के सदस्यों और ग्राम पंचायत को शासन द्वारा प्रोत्साहन धनराशि भी दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें