फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़

Sat, 21 Nov 2015 09:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के पहले दिन प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद पर नामांकन के लिए शनिवार को ब्लाक मुख्यालयों पर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीसरे चरण में धौरहरा, ईसानगर, लखीमपुर और नकहा में चुनाव के लिए प्रधान और सदस्य पद के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान लखीमपुर ब्लाक पर सुबह आठ बजे से ही प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान यहां तैनात पुलिस कर्मियों ने प्रत्याशी के साथ उसके एक प्रस्ताव को ही अंदर जाने दिया। समर्थकों को ब्लाक परिसर से बाहर ही रोक दिया गया। इससे गोला रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्याशियों की भीड़ और कार्य की गति धीमी होने के कारण यहां देर शाम तक प्रत्याशियों की फीडिंग होती रही। जिसके कारण पहले दिन नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की संख्या फाइनल नहीं हो सकी। नामांकन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
ईसानगर। ब्लाक मुख्यालय पर सुबह से नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां नामांकन कार्य तेजी से शुरू हुआ। जिसकी वजह से पहले दिन प्रधान पद पर 379 और सदस्य पद पर 201 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

नकहा। ब्लाक मुख्यालय पर पहले दिन ही नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों की लंबी लाइन लग गई। देर शाम तक यहां प्रधान पद पर 495 और सदस्य पद पर 500 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रत्याशियों के साथ एक प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। प्रत्याशियों के समर्थकों को गेट पर ही रोक लिया गया। वहीं धौरहरा ब्लक में भी धीमी गति से नामांकन कार्य होने की वजह से देर शाम प्रत्याशियों की लाइन लगी रही। जिसकी वजह से उनके  नामों की फीडिंग का कार्य देर तक होता रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें