अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2015 की परीक्षा रविवार को सुबह 11 बजे से होगी। परीक्षा शहर के मोहल्ला कपूरथला स्थित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में दिन में 11 बजे से 12.30 बजे तक होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर समय से 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। जिन परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाया है वह घबराएं नहीं, अपना परिचय पत्र लेकर हर हाल में परीक्षा केन्द्र पर प्रात: 10 बजे पहुंचें और परीक्षा दें।
जिले में परीक्षा के लिए 1827 विद्यार्थी परीक्षा के लिए चयनित किए गए हैं। सभी विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं। इसमें ऑफ लाइन और ऑन लाइन दोनों ही हैं। कई विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरते समय अपनी फोटो की जगह कार्ड या कुछ और लगा दिए हैं। यदि किसी भी विद्यार्थी का एडमिट कार्ड नहीं पहुंचा है या ऑन लाइन निकाले गए एडमिट कार्ड में कोई कमी है तो ऐसे विद्यार्थी घबराएं नहीं। अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं और परीक्षा दें। हां, उन्हें परीक्षा शुरू होने से हर हाल में एक घंटे पहले 10 बजे परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा।
परीक्षार्थी इन बातों का विशेष ध्यान रखें
-परीक्षा का समय मात्र 90 मिनट (डेढ़ घंटा) होगा
-10 मिनट पहले ओएमआर सीट परीक्षार्थी को मिलेगी
-प्रश्नपत्र बांटे जाने के बाद दो मिनट का समय नाम लिखने को मिलेगा। यह समय 90 मिनट में नहीं जोड़ा जाएगा
-परीक्षार्थी को ध्यान रखना होगा कि ओएमआर शीट कहीं से मुड़े, कटे या फटे नहीं
ये करेंगे सहयोग
परीक्षा में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रेमशंकर सेठ, संचालक विशाल सेठ, प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी, प्राइमरी की प्रधानाचार्य प्रतिभा गुप्ता, अंग्रेजी माध्यम एसपी गुप्ता, अमरेंद्र सिंह, वीके निगम, अरविंद पांडेय, बद्रीविशाल पांडेय, धीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह चौहान, अनिल गौतम, आलोक सेठ, एसके मिश्रा सहित कॉलेज के संपूर्ण स्टाफ परीक्षा कराने में सहयोग करेंगे।
सीटिंग प्लान देखने उमड़े परीक्षार्थी
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में शनिवार को काफी संख्या में परीक्षार्थी सीटिंग प्लान देखने पहुंचे। शनिवार दोपहर में यहां परीक्षार्थियों के सुविधा के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची और सीटिंग प्लान लगा दिया गया था।
परीक्षार्थी ध्यान दें
कुछ विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड में 10 पीएम लिखा गया है। ऐसे परीक्षार्थी उसे 11 एएम ही माने। यह गलत अंकित हो गया है। यहां परीक्षा प्रारंभ करने का समय 11 बजे से रखा गया है। विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र पर समय से आधा घंटे पहले पहुंचे।