फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में लगी आग से हजारों का सामान जला

Fri, 17 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय मंडी समिति के पास स्थित दो घरों में गुरुवार की देर शाम अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिससे दोनों घरों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। 
विज्ञापन

मंडी समिति के पास स्थित मोहल्ले में रह रहे शंभू के घर में रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। शोरशराबा होने पर जब तक आसपास के लोग समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटों ने पड़ोसी जमाल के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे मोहल्ले में चीखपुकार मच गई। कई लोग मौके पर एकत्र हो गए और बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दोनों घरों में पांच हजार की नगदी समेत रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें