क्षेत्र के गांव भैठिया में अचानक लगी आग से दो एकड़ गन्ना जल गया। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
भैठिया संसारपुर मार्ग पर स्थित फजर अली के खेत में दोपहर 1 बजे के लगभग अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पड़ोसी रहीश के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इन खेतों में खड़ा गन्ना जल गया। आग की सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। पीड़ितों ने बताया कि यह आग किसी ने रंजिशन लगा दी है। जिससे हजारों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग की सूचना चीनी मिल गुलरिया को दे दी है।