फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष का अंतिम चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष का अंतिम चरण शुरू हो गया है। इस चरण में स्वास्थ्य विभाग ने 14611 बच्चों और 6809 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बलबीर सिंह ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले के सभी बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने का टीका लगाया जाएगा। पिछले चरण के सभी कार्यक्रम सफल रहे हैं। जून के चक्र में 15486 बच्चों तथा 4523 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया था। उन्होंने बताया यह अंतिम चरण है। इसमें 14611 बच्चों तथा 6809 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। अंतिम चरण का अभियान मंगलवार को शुरू कर दिया गया। मंगलवार को इसके 353 सत्र आयोजित किए गए इसमें 67 की मॉनीटरिंग की गई। डॉ.बलबीर सिंह ने बताया कि इसमें बच्चों को डिपथीरिया, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस, जेई, खसरा और टीबी जैसी सात जानलेवा बीमारियों से बचाने का टीका लगाया जाएगा। यह टीका लग जाने के बाद बच्चों में इन बीमारियों के होने का खतरा लगभग समाप्त हो जाता है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया वे अपने बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए टीका अवश्य लगवा लें। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह अभियान 14 जुलाई तक चलेगा। इसमें 1631 सत्र नियोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतिम चरण होने के कारण इस बार 15 जुलाई को भी टीकाकरण किया जाएगा। प्रेसवार्ता में एसीएमओ डॉ.रविंद्र शर्मा, भारत सरकार के आब्जर्वर डॉ. अमनदीप सिंह और यूनीसेफ से गवासुद्दीन सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें