फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी : उत्कर्ष

विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते सांसद उत्कर्ष वर्मा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक से पहले मंगलवार को लोहिया भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद उत्कर्ष वर्मा ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के आरक्षण और अधिकारों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आरक्षण व्यवस्था कमजोर हो रही है, जिससे वंचित वर्गों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उनका दावा था कि सरकारी नौकरियों में आरक्षित वर्गों के अधिकारों के साथ अन्याय हुआ है और पीडीए समाज को उसका पूरा हक दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर आवाज उठाएगी।
उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर प्रदेश व केंद्र सरकार को भी घेरा और कहा कि इन समस्याओं से युवाओं और आम जनता में निराशा बढ़ी है। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और मो. कयूम खां समेत अन्य नेताओं ने भी आरक्षण और जनहित के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

इसके बाद हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और पार्टी को अपनी नीतियां गांव-गांव तक पहुंचानी होंगी। इस दौरान पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक डॉ. आरए उस्मानी, दाउद अहमद, विनय तिवारी, सुनील लाला समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें