लखीमपुर खीरी।
ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर जिलेभर में हनुमान मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विकास भवन परिसर में सीडीओ अभिषेक कुमार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर की डीसी रोड, कचहरी क्षेत्र, मेन रोड, बस स्टेशन रोड, अस्पताल रोड और सदर चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों, समाजसेवियों तथा भाजपा नेता अभिषेक सिंह की ओर से भंडारे लगाए गए।
गांव बिझौली के दुर्गा मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन भंडारे के साथ हुआ। आयोजक चंदन सिंह के साथ विपिन सिंह, रामेश्वर सिंह, गुमानी कश्यप, राममिलन और रणवीर सिंह मौजूद रहे।
बेहजम के लखनापुर स्थित बालाजी मंदिर में भक्तों ने कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना की। मोहम्मदी में संतोषी माता मंदिर गोला मार्ग, बाजारगंज मां जानकी रसोई, गुलौली तिराहा और राजापुर बेनी के ब्रह्मदेव स्थान पर भंडारे व शरबत वितरण हुआ। बिजुआ के बरम बाबा स्थान पर भाजपा नेता अचल कुमार मिश्र ने भंडारा कराया। पवित्र चौसंधे बाबा स्थान और पड़रिया तुला में भी कई स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए।
पलिया में तहसील गेट के सामने गौरव सिंह विशेन, दीपक तलवार तथा अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गर्ग पप्पी भैया की ओर से भंडारे लगाए गए। प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर में पूजन के बाद संपूर्णानगर मार्ग पर राजमा-चावल, बूंदी और छाछ वितरित की गई। बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल ने कॉलोनी गेट पर सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा कराया।
मितौली, फत्तेपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी भंडारे हुए। ओमप्रकाश पाल और सहयोगियों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भंडारा कराया। केशवापुर के सेमरई गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हवन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजन हुआ। रजौरा मोड़ पर भी ग्रामीणों ने भंडारा कराया।
मैलानी में महादेव मंदिर के पास कृष्ण मुरारी अवस्थी और उनके सहयोगियों ने छोला-चावल का भंडारा किया। मारवाड़ी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी प्रसाद वितरण हुआ।
बांकेगंज में बालाजी महाराज मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य बाजार में राजकुमार टंडन, सचिन टंडन, दौलतपुर गांव में अनिल यादव और सर्वेश यादव ने भंडारे कराए। बांकेगंज-गोला मार्ग पर राहगीरों को शरबत वितरित किया गया।
पीलीभीत बस्ती हाईवे पर एलीट इन होटल के बाहर लोगों को शरबत व भंडारा कराते लोग। संवाद
पीलीभीत बस्ती हाईवे पर एलीट इन होटल के बाहर लोगों को शरबत व भंडारा कराते लोग। संवाद
पीलीभीत बस्ती हाईवे पर एलीट इन होटल के बाहर लोगों को शरबत व भंडारा कराते लोग। संवाद