फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा का राैद्र रूप... खतरे में किनारे के गांव

Mon, 04 Aug 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया शारदा नदी में श्रीनगर की ओर बहता नदी का पानी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर लगातार और जिले में भी रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते बाढ़ का संकट गहरा गया है। सोमवार को बनबसा बैराज से भी शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

देर रात तक ये पानी यहां पहुंच जाएगा। बाढ़ के खतरे को देखते हुए पलिया कलां इलाके में नदी के आसपास के गांवों में अलर्ट किया गया है। बिजुआ व फूलबेहड़ क्षेत्र में भी बाढ़-कटान से हालात खराब हो रहे हैं।
पलियाकलां में सोमवार को सुबह छह बजे बनबसा से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा एक लाख नौ हजार 980 क्यूसेक तक पहुंच गई और तीन घंटे के बाद सुबह नौ बजे ये एक लाख 51 हजार 980 को पार कर गई। मंगलवार को नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी आने की संभावना है।
विज्ञापन

श्रीनगर गांव की तरफ नदी का पानी कुछ हद तक बढ़ने भी लगा है। हालांकि, अधिकारियों की मानें तो अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं, लेकिन फिर भी नदी से सटे गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।
चार पहिया व बड़े वाहनों का आवागमन किया बंद
धनगढ़ी। महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ने से सोमवार को शारदा बैराज के पुल पर चार पहिया व बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। कंचनपुर के डीएसपी सागर बोहरा ने बताया कि रविवार को पहाड़ी जिलों में बारिश हुई थी। जिसके चलते पानी बढ़ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें