पलिया में विधायक रोमी साहनी के आवास पर सफाईकर्मियों की बात सुनते विधायक व पालिकाध्यक्ष। संवाद
पलियाकलां। तीन दिन से नगर पालिकाध्यक्ष और सफाई कर्मियों के बीच छिड़ी रार मंगलवार को खत्म हो गई। विधायक रोमी साहनी के हस्तक्षेप के बाद सफाईकर्मियों ने लिखित में समझौता पत्र लिखवाकर हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। सफाई कर्मी वीरू पर कोई कार्रवाई न होने, नौकरी पर दोबारा रखने और बकाया पीएफ जल्द दिलाने पर सहमति बनी।
16 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सफाई कर्मियों का आरोप था कि घटना जेसीबी से हुई है, लेकिन पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता सफाई कर्मी वीरू पर आरोप लगाए। इसको लेकर रविवार से सफाईकर्मी हड़ताल पर थे। मंगलवार को पलिया विधायक रोमी साहनी के आवास पर बैठक हुई। विधायक ने पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, नगर पालिका ईओ डाॅ. नितिन कुमार गंगवार, लिपिक मेलाराम, बिजेंद्र कुमार की मौजूदगी में सफाईकर्मियों की बात सुनी और फिर समझौता करा दिया।