फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परिजनों ने घटना पर उठाए सवाल, मां बोली-अप्रैल में की थी मिलाई

विज्ञापन
बरेली सेंट्रल जेल में मृतक कैदी का जगन्नाथ पुरी स्थित घर। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बरेली सेंट्रल जेल में आत्महत्या करने वाले आजीवन कारावास के कैदी मुकेश के शव का उसके पैतृक गांव जगन्नाथपुर में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं परिजनों ने घटना पर सवाल उठाए हैं। मां का कहना है कि वह बरेली जाकर अप्रैल में उससे मिली थीं, तब वह ठीक था।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र का गांव जगन्नाथपुर निवासी रामासरे का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार पॉक्सो एक्ट में चार वर्षों से बरेली सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास में बंद था। उसने बरेली सेंट्रल जेल में बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर घर आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
मुकेश के पिता रामासरे और मां रामकली के चार पुत्रों महेंद्र, अजय पाल, बबलू, दो बेटियों में दूसरे नंबर पर और अविवाहित था। परिजनों ने घटना पर सवाल उठाया। सेंट्रल जेल में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस तरह की घटना गले नहीं उतर रही है। मां रामकली ने बताया कि अप्रैल में उसने जेल में मुकेश से मुलाकात की थी, तब वह बिल्कुल ठीक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें