फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भिंड हादसे के मृतकों के परिवारों को मिली दो-दो लाख की सहायता

Sat, 22 Aug 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। मध्य प्रदेश के भिंड में हुए सड़क हादसे के बाद मोहम्मदी के बेला तुरसिया गांव में शोक का माहौल है। शुक्रवार को विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और डीएम अंजनी कुमार सिंह पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता के चेक सौंपे गए।
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपये, 90 दिन की मजदूरी, पारिवारिक लाभ योजना में 30 हजार रुपये और सीएम बाल सेवा योजना के तहत बच्चों को 2,500 रुपये प्रतिमाह प्रति बच्चा सहायता दी जाएगी। निराश्रित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन, शौचालय के लिए 12 हजार रुपये और अंत्योदय राशन कार्ड से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारी गांव पहुंचकर आवश्यक ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराएं और पात्र परिवारों को प्राथमिकता पर योजनाओं का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि छह परिवारों के खातों में राशि पहुंच चुकी है। दिवंगत भूरे लाल और सर्वेश कुमार के परिजनों के खातों में तकनीकी दिक्कत के कारण राशि नहीं पहुंच सकी है। उन्हें सोमवार तक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत अतिरिक्त सहायता भी दिलाई जाएगी।
इसके बाद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह मध्य प्रदेश में हुए हादसे में घायल बेला तुरसिया गांव के मजदूरों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने घायलों से बात की और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, अधीक्षक और डॉक्टरों की टीम से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान टिंकू कुमार, अरविंद, आकाश, रमाकांत, रामकुमार, शिव कुमार, सोनपाल, हंसराम, बालकिसुन, देव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें