फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...गांवों को खुले में शौच मुक्त करने पर रहेगा जोर

Fri, 18 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर  खीरी।
विज्ञापन
TOILET
विज्ञापन
निगरानी समितियां स्वच्छता की अलख जगाएंगी
विज्ञापन

ओडीएफ गांव निकालेंगे गौरव यात्रा
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत अब 19 नवंबर को विश्व शौचालय  दिवस मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत शनिवार से होगी। शासन ने इस दिन गांव-गांव  में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए  नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी, रैलियां निकाली जाएंगी। खासकर गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने पर जोर दिया जाएगा। वहीं ओडीएफ घोषित गांव गौरव यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शौचालय दिवस का मुख्य उद्देश्य गांवों को खुले में शौच मुक्त कराना है,  जिसके लिए शौचालय का प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। अब तक जिले के पांच गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। करीब दर्जन भर गांव जल्द ही ओडीएफ घोषित किए जाएंगे। गांवों में स्वच्छता रथ, नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। सराहनीय कार्य करने वाले स्वच्छता चैंपियन,  स्वच्छता दूत, युवाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला समन्वयक नंद किशोर  दीक्षित ने बताया कि गांवों और ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यक्रम कराए जाएंगे।  स्कूलों के विद्यार्थी रैली निकालकर स्वच्छता संदेश देंगे। बुद्धिजीवी और  सभ्रांत वर्ग के साथ गोष्ठियां की जाएंगी। डीपीआरओ ने बताया कि सभी एडीओ (पंचायत) और ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें