फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकोना फार्म में जंगली हाथियों ने किसानों की रौंदी फसल

विज्ञापन
पलिया के तिकोना फार्म में हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल दिखाता किसान। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। जंगली हाथियों के झुंड ने तिकोना फार्म निवासी सरदार कुलदीप सिंह, सर्वजीत कौर, गुरजीत कौर, जगदेव सिंह मक्खन सिंह समेत कई किसानों की गन्ने की फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया। हाथियों के झुंड खेत में होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और शोर शराबा मचाते हुए पटाखे दागकर किसी तरह खदेड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक अक्सर हाथियों का झुंड उनके खेतों में पहुंचकर उनकी फसल बर्बाद कर देता है लेकिन वन विभाग द्वारा उन्हें इस समस्या निदान नहीं दिलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने नुकसान फसल नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें