पलिया बिजली विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन करते राणा प्रतापनगर के ग्रामीण।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। बुधवार की देर शाम थाना हजारा के राणा प्रतापनगर से ग्रामीण बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में 120 कनेक्शन हैं, जिसमें 30 प्रतिशत लोगों का बकाया बिल जमा नहीं हुआ है।
लेकिन विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1986 में लाइट के लिए लाइन डाली गई थी। तब से उसको बदला भी नहीं गया है। आए दिन तार जलने और अन्य समस्याओं से बिजली सप्लाई बाधित रहती है।
इससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मामले में व्यवस्था ठीक न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी ग्रामीणों ने दी है। इस दौरान राजकुमार गुप्ता, तेज प्रताप सिंह, नासिर अली, गोविंद खडूजा, मुंशीराम, देवानंद समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद