मैगलगंज। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ढाबे पर रुकी रोडवेज बस में चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम पाल पुत्र हुकुम सिंह निवासी रघुपुरा गांव जिला गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। वह गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस को चला रहा था।
जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान प्रेमपाल को अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। सहकर्मी ड्राइवर ऋषिपाल ने उसे दवाई दिलाई और आराम करने को कहा। इसके बाद ऋषिपाल ने बस चलाना शुरू कर दिया। जब बस मैगलगंज स्थित एक ढाबे पर रुकी, तो ऋषिपाल ने प्रेम पाल बेहोशी की हालत में मिले।
आनन-फानन उसे मैगलगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।