फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 14 वर्ष पूर्व खेत से निकाला खड़ंजा, अब उखड़वाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
केशवापुर। ग्राम पंचायत सकेथू के गांव कोड़री में एक किसान के बीच खेत में ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए गए अवैध खड़ंजे को हटवाने का आदेश जिला पंचायत राज अघिकारी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत लखीमपुर को दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी पुत्तूलाल अवस्थी की कृषि भूमि कोड़री-जमालपुर गांव में है। इसमें करीब 14 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधान ने चक के बीच में बिना कोई चक मार्ग और रास्ता के पंचायत निधि से अवैध रूप से सड़क को पाटकर खड़ंजा निर्माण करा दिया था। किसान ने इसकी शिकायत राजस्व एवं विकास अधिकारियों से की थी।
लंबी कानूनी लड़ाई व दफ्तरों की दौड़-भाग के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेकर जांच कराई। राजस्व विभाग की रिपोर्ट में किसान पुत्तूलाल अवस्थी के खेत में लगाया गया खड़ंजा अवैध पाया गया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने सहायक विकास अधिकारी आकाश अवस्थी को पुत्तूलाल अवस्थी के खेत में लगा खड़ंजा उखड़वाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी आकाश अवस्थी ने बताया कि डीपीआरओ ने आदेश दिया गया है, जिसका अभी अवलोकन नही कर सके हैं। जल्दी ही आदेश का अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें