लखीमपुर खीरी। शासन ने वर्ष 2030 तक राज्य को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जिले में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि आशा, संगिनी, एएनएम व बीएचडब्ल्यू का संवर्द्धन सभी ब्लॉकों में रोस्टर के अनुसार कार्यशालाएं हो रही हैं। इसमें जिला मलेरिया अधिकारी, मलेरिया एवं फाइलेरिया निरीक्षक व ब्लॉक स्तर पर एआरओ और बीसीपीएम मलेरिया के लक्षण, बचाव व उपचार संबंधी प्रशिक्षण आशा, एएनएम व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात प्रयोगशाला तकनीशियनों और सहायकों को मलेरिया परीक्षण के लिए आरडीटी किट के उपयोग और रक्त पतिका संकलन की प्रक्रिया सिखाई जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित कर प्रत्येक को 10 आरडीटी किट वितरित की जा रही है। संवाद