लखीमपुर खीरी। जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल में तैनात एक चिकित्सक का सीएमएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद उक्त डॉक्टर को मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता द्वारा तलब कर लिया गया, जिनके सामने चिकित्सक पलट गए। कहा- वीडियो दबाव में बनवाया गया था। प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठे डॉ. सौरभ शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में डॉ. सौरभ ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले का संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने डॉ. सौरभ शुक्ला को तलब कर लिया। साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया।
साथ ही विभाग द्वारा अब स्पष्टीकरण के लिए एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें डॉ. सौरभ, प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता को बता रहे हैं कि वायरल हुआ वीडियो दबाव में लेकर बनवाया गया था।