फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Fri, 02 Jan 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कंबल वितरण करती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने करीब 200 समाचार पत्र वितरकों, निराश्रित, असहाय, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान सभी को लंच पैकेट भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आमजन तक समाचार पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरक समाज की आंख और कान हैं। ठंड, गर्मी और बारिश जैसे प्रतिकूल मौसम में भी बिना छुट्टी सुबह-सुबह अखबार पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। उन्होंने वितरकों को सच्चे अर्थों में कर्मयोगी और समाज का सजग प्रहरी बताया।

इसके बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ वृद्धा आश्रम पहुंचकर समाज कल्याण विभाग से वित्तपोषित 90 वृद्धजनों को कंबल, फल व मिष्ठान सहित खाद्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें