फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लाल को लिया हाथों-हाथ

Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
युवा गायक का स्‍वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुशी से गदगद होकर लोगों ने किया स्वागत
विज्ञापन

जीटीवी सारेगामापा में उपविजेता रहा सचिन
सचिन ने कहा, ये अंतिम मंजिल नहीं, इससे नए रास्ते खुले 
 जीटीवी के सारेगामापा कार्यक्रम के जरिए देशभर में पहचान बना चुके युवा गायक सचिन वाल्मीकि सोमवार को अपने घर लौटे तो शहर वासी खुशी से झूम उठे। मोहल्ले वालों ने तो अपने लाल को कंधों पर बिठा लिया और वे जमकर थिरके। सचिन को विजेता बनने से एक कदम पीछे रहने का मलाल है और वह अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और शहरवासियों को देते हैं। 
मोहल्ला शाहपुरा कोठी स्थित सचिन वाल्मीकि का निवास सोमवार को किसी वीआईपी के बंगले से कम नहीं दिखा, जहां मोहल्लेवासी सचिन के आगमन पर सबसे पहले बधाई देने के लिए आतुर थे। सबसे पहले अपने माता-पिता के साथ सचिन शाहपुरा कोठी चौराहे पर पहुंचे, जहां पर लोगों ने जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई और बधाई देने वालों में होड़ लगी रही तो सेल्फी लेने वाले भी पीछे नहीं रहे। सारेगामापा के उपविजेता बनकर लौटे सचिन पर स्टारडम का असर नहीं दिखा, बल्कि वह पहले की भांति सहज तरीके से लोगों से मिले। भाई चंदन वाल्मीकि ने अपने भाई की कामयाबी में सहयोग के लिए शहरवासियों का धन्यवाद किया। वहीं सचिन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किस्मत ने साथ दिया जबकि लोगों ने वोट देकर मंजिल तक पहुंचाने में पूरी मदद की। सचिन ने कहा कि प्रयासों में थोड़ी सी कमी रह गई, लेकिन इससे निराश नहीं हूं। यह अंतिम मंच नहीं था, बल्कि इससे कई नए रास्ते खुले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में प्रीतम दा के साथ काम करेगा सचिन
जिले में संगीत महाविद्यालय खोलने का है सपना
लखीमपुर खीरी। सारेगामापा के उपविजेता सचिन वाल्मीकि मुंबई में म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम दा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल मुंबई में रहेगा, लेकिन लखीमपुर को भूलने नहीं जा रहा है। बल्कि यहां संगीत महाविद्यालय खोलने का सपना है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें