शुक्रवार को नवरात्र के दूसरे दिन संकटा देवी मंदिर में पूजा के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवा
- फोटो : 1
लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने सजे-धजे दरबार में पहुंचकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
शहर के संकटा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करते नजर आए। इसके अलावा बंकटा देवी, शीतला देवी और भुइयां माता मंदिरों में भी दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।