फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार जोड़ी कैमरे लगाकर तेंदुए की लोकेशन पता करने में जुटा विभाग

विज्ञापन
पलिया के मकनपुर में कांबिंग के दौरान वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र के मकनपुर, देवीपुर, मुंजहा, फरसहिया समेत आसपास के गांवों में लगातार दिख रहे तेंदुए को लेकर वन विभाग अब सतर्क हो गया है। वन विभाग ने तेंदुए की लोकेशन पता करने के लिए चार जोड़ी कैमरे लगाए हैं। लगातार अलग-अलग टीमों से कॉम्बिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि पलिया के मकनपुर, मुंजहा, देवीपुर, फरसहिया के आसपास तेंदुआ काफी दिन से दिख रहा है। इसके अलावा एक किसान की बछिया पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था। शोरगुल होने के बाद तेंदुआ खेतों में भाग गया था। तेंदुए की आमद से आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
उधर, डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज के नेतृत्व में रेंजर विनय कुमार सिंह ने टीम को लगा दिया है जो लगातार आसपास गांवों के कांबिंग कर रही है। चार जोड़ी कैमरे लगा दिए गए हैं। लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें