एसडीएम को ज्ञापन देकर की कब्जा हटवाने की मांग
बंशीनगर फरसहिया की कई महिलाओं ने घरों को जाने वाले रास्ते और ग्राम समाज की जमीन, चकमार्ग पर कब्जे के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर रास्ते से कब्जा हटाने की मांग की है।
बंशीनगर फरसहिया निवासी कई महिलाएं शुक्रवार को तहसील पहुंची और प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने इसके बाद एसडीएम शादाब असलम को एक ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि कई दशकों से उनके घर बने हुए हैं और उनको जाने वाले रास्तों पर कुछ लोग कब्जा किए हैं। आरोप है कि यह लोग मार्ग पर छप्पर, शहतूत के पेड़ और रास्ते पर खूंटे गाड़कर रास्तों को बंद किए हैं। जिससे सभी को आने-जाने में तमाम दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। आरोप है कि यह लोग ग्राम समाज की जमीन एवं चकमार्ग पर भी अवैध रूप से कब्जा जमाए हैं। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही रास्ते से कब्जा हटाए जाने की मांग की है। एसडीएम ने शीघ्र ही कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। इसमें पूनम देवी, भगदेई, दयावती, कमला देवी, मंजू देवी, कलावती, ज्ञानती प्रसाद सहित तमाम महिलाएं शामिल रहीं।