फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी तिराहे से पुराने बस अडडे तक बनेगी सड़क

Fri, 25 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य वित्त और 14वें वित्त आयोग की रकम से चमकेगा पलिया
विज्ञापन

चौकी चौराहे से सीओ आफिस तक होगी सड़क किनारे इंटरलॉकिंग
यहां के बाशिंदों के लिए एक अच्छी खबर है। नगर पालिका परिषद, चौकी तिराहे से लेकर पुराने बस अड्डे तक सड़क का निर्माण कराने जा रही है और इसमें एक मीटर का फुटपाथ भी शामिल होगा। इसके अलावा चौकी तिराहे से सीओ आफिस तक सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग भी होगी। इसके लिए नगर पालिका राज्य वित्त और 14वें वित्त आयोग से तकरीबन ढाई करोड़ रुपये खर्च करेगी। तैयारियां तेज हैं और जल्द निर्माण शुरू होने जा रहा है। 
चौकी तिराहे से पुराने बस अड्डे तक स्टेशन रोड की हालत जर्जर हो चुकी थी और इसमें बारिश के दौरान मेला गेट के पास पानी भी भर जाता था। अब नगर पालिका परिषद इस मार्ग का निर्माण कराने जा रही है। खास बात यह है कि निर्माण में सड़क तो बनेगी ही साथ ही एक मीटर का दोनों ओर फुटपाथ भी बनाया जाएगा और इंटरलॉकिंग भी होगी। सड़क का निर्माण चौकी तिराहे से लेकर पुराने बस अडडे के पास डिवाइडर तक होगा और इंटरलॉकिंग सीओ आफिस चौराहे तक होगी। इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का बजट है जो नगर पालिका राज्य वित्त आयोग और 14वें वित्त आयोग से ले रही है। इसमें सड़क अपग्रेड की लागत करीब 47 लाख तो इंटरलॉकिंग दोनो ओर करीब दो करोड़ रुपये से होगी। 
विज्ञापन


59 लाख से बनेगा श्मशान घाट
पलियाकलां। पलिया के लोगों को अब अपनों के संस्कार के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर पालिका परिषद जल्द ही सुभाष नगर में चयनित भूमि पर श्मशान घाट का निर्माण कराएगी। शासन से इसके लिए धन की उम्मीद खत्म होने के बाद 14वें वित्त आयोग से इसके निर्माण का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


स्टेशन रोड पर चौकी से पुराने बस अडडे के डिवाइडर तक सड़क और चौकी से सीओ आफिस तक दोनों ओर इंटरलॉकिंग, श्मशान घाट के निर्माण की तकरीबन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे लोगों को होने वाली दुश्वारियों से छुटकारा मिलेगा।
-केबी गुप्त़ा, पालिकाध्यक्ष, पलिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें