मितौली के गांव में जुताई करते समय टैक्टर पलटा और दबा युवक ।
- फोटो : LAKHIMPUR
खेत की जुताई करते समय फंसे ट्रैक्टर को निकालने गए व्यक्ति की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना नीमगांव के गांव लौका निवासी मनोज राठौर (38) ओदरा में अपने साढू़ अशोक के घर गुरुवार शाम आया था। सुबह जब वह गांव के बाहर शौच के लिये गया था तो देखा कि साढू़ के मामा का ट्रैक्टर खेत में फंसा था। लोगों के मना करने के बाद भी वह ट्रैक्टर की स्टेयरिंग पर बैठ गया और ट्रैक्टर निकालने का प्रयास करने लगा। इसी बीच कल्टीवेटर से जुड़े ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर की ओर इतना उठ गया की वह पीछे की ओर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर और कल्टीवेटर के बीच मनोज फंस गया। जब तक लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। साढू़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भर कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर मनोज की मौत की खबर जब परिवार वालों को हुई तो घर में चीखपुकार मच गई। रोते-विलखते परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक मनोज के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।