फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आश्वासन की आखिरी तारीख आई, मांगें अब भी लंबित

Thu, 29 Oct 2026 10:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया-दुधवा मार्ग पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। वन विभाग को दिया गया समय पूरा होने के करीब है, लेकिन किसानों की मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे नाराज किसान पलिया-दुधवा रोड स्थित कलेक्टर वाली पुलिया के पास 26वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर हुई बैठक में किसानों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

मकनपुर के पूर्व प्रधान करमजीत सिंह और गन्ना सहकारी समिति के डायरेक्टर व प्रधान जनरेल सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि वन विभाग को तय समय से पांच दिन अतिरिक्त देते हुए 30 अक्तूबर तक का समय दिया गया था। शुक्रवार को आश्वासन की अंतिम मियाद पूरी हो जाएगी, लेकिन अब तक विभाग की ओर से ऐसा कोई ठोस आदेश या कदम सामने नहीं आया है, जिससे किसानों को राहत मिल सके।
किसानों ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में वे कड़ा रुख अपनाएंगे और आंदोलन की नई रूपरेखा तय करेंगे। फिलहाल किसान वन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें