फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बोलेरो में भरकर नेपाल ले जा रहे थे लाखों का सामान, चालक गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धनगढ़ी पुलिस द्वारा पकड़ी गई गाड़ी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गौरीफंटा (खीरी)/धनगढ़ी (नेपाल)। बोलेरो गाड़ी में भरकर बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल ले जाया जा रहा लाखों रुपये का किराना सामान और प्रतिबंधित तंबाकू कैलाली जिला पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जीप चालक को गिरफ्तार कर वाहन और सामान आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है। बरामद सामान की कीमत 9 लाख 68 हजार 769 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

डीएसपी योगेंद्र सिंह तिमिल्सिना के अनुसार, मंगलवार शाम पुलिस की गश्ती टीम ने धनगढ़ी उप-महानगरपालिका के वार्ड नंबर-1 स्थित एलएन चौक पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही नेपाली नंबर की बोलेरो जीप (सु.प.प्र. 01001 च 3023) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान जीप से बिना वैध दस्तावेजों के ले जाया जा रहा किराना सामान और नेपाल में प्रतिबंधित तंबाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चालक सुरेश चौधरी निवासी वार्ड नंबर-6, गोदावरी, कैलाली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त सामान, बोलेरो गाड़ी और संबंधित कागजात आगे की कार्रवाई के लिए त्रिनगर धनगढ़ी कस्टम कार्यालय को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें