फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत बच्चे के घरवालों से मिले विधायक

Sat, 29 Aug 2015 07:49 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक रोमी साहनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव विसेनपुरी निवासी बुद्धू के छह वर्षीय पुत्र अंशू की तेज बुखार से मौत की खबर पाकर उनके घर पहुंचे औेर दुख जताया। उन्होंने वहां उसकी मां से मुलाकात की और देखा कि उनकी हालत काफी खराब है। महिला विधायक के पैरो पर गिरकर बुरी तरह से रोने लगी।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने घरवालों को सब्र रखने की बात कही। इसके बाद मृत बच्चे की मां को सांत्वना देते हुए पांच हजार रुपये की मदद दी। इसके बाद विधायक पंक्षी फार्म पहुंचे जहां से वह करंट लगने से मरे  बलदेव सिंह केे घर गए और मुलाकात की। यहां पर घरवालों की माली हालत ठीक न मिलने पर बलदेव आश्रितों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी और पुत्री की शादी में हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के कई और गांवों का दौरा किया। उन्होंने यहां आठ जरूरतमंदों को भी दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि बांटी। विधायक पूूरे दिन अपने क्षेत्रवासियों से मिलते रहे और कई समस्याओं का निराकरण कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें