फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राजस्थान में हुई साइबर ठगी के तार भी लखीमपुर खीरी से जुड़े

Mon, 27 Oct 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देश के विभिन्न राज्यों में हो रहीं ऑनलाइन ठगी के तार लखीमपुर खीरी से जुड़ने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पहले जम्मू कश्मीर और अब राजस्थान में हुई साइबर ठगी में भी जिले का नाम आया है। इस अपराध में जिस मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया, वह यहां के थाना फरधान के गांव अग्गर बुजुर्ग निवासी सूरज कुमार के नाम पर दर्ज है। स्थानीय साइबर सेल ने जांच के बाद मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान यह मामला खुला है। साइबर सेल थाना लखीमपुर में तैनात आरक्षी राहुल कुमार ने जब जांच की तो धोखाधड़ी के मामले में प्रयुक्त किया गया मोबाइल नंबर यहां के सूरज कुमार के नाम पर जारी होना पाया गया। पुलिस के मुताबिक, ये यह मोबाइल नंबर राधा सोनी निवासी कनोटा, जयपुर (राजस्थान) से जुड़े साइबर अपराध में प्रयुक्त हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता के खाते से 22,000 की रकम ठग ली गई थी।
सिपाही की जांच के बाद साइबर सेल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच प्रभारी निरीक्षक राम खेलावन राना को सौंपी है। खास बात यह है कि आरोपी के मोबाइल फोन में भी ठगी में प्रयुक्त नंबर चलता हुआ मिला है। दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर में हुई पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में थाना खीरी के गांव निजामपुर निकटी निवासी हरिप्रसाद का निकला था। पुलिस ने उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। इससे साफ जाहिर होता है कि साइबर ठगी के मामले में लखीमपुर खीरी में भी साइबर ठगों का नेटवर्क काफी तेजी से फैला हुआ है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें