फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश में धंसी जड़ौरा-कपरहा मार्ग की पुलिया

Mon, 01 Jun 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जड़ौरा गोला मार्ग पर नीचे धंसी पुलिया की मिट्टी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
ममरी। गांव जड़ौरा से कपरहा होते हुए गोला जाने वाले मार्ग पर दो महीने पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई गई दोनों पुलिया की मिट्टी रविवार की बारिश में धंस गई, जिससे रास्ता बाधित हो गया और खतरा बढ़ गया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के अनुसार, गोला विधायक अमन गिरि के प्रयास से जड़ौरा से गोला तक नौ किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कुछ माह पहले कराया गया था। इसी मार्ग पर दो महीने पूर्व मिट्टी पाटकर दो पुलियों का निर्माण किया गया था। रविवार की झमाझम बारिश में दोनों पुलियों की मिट्टी धंसने से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गईं और यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

जेई सुशील कुमार ने बताया कि अधिक बारिश के कारण पुलिया की मिट्टी धंस गई है। मजदूरों को मौके पर भेजकर मिट्टी पटाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें