फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चाैड़ा होगा श्मशान घाट मार्ग, अतिक्रमण के दायरे में 12 मकान

विज्ञापन
घोसियाना जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। घोसियाना होकर श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके निर्माण में 1.22 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। यहां सीसी रोड बनेगी। इसकी चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। पहले यह सड़क 3.5 मीटर थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण की जद में घोसियाना के 12 पक्के मकान आ रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने चार दिन पहले इस सड़क का निरीक्षण किया था। लोक निर्माण विभाग को एस्टीमेट बनाने के लिए कहा था। इसके बाद विभागीय अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। निर्माण के लिए क्रिटिकल गैप्स योजना से 70 लाख रुपये और डिस्ट्रिक माइनर फंड से 52 लाख रुपये यानी कुल 1.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पहले की अपेक्षा यह सड़क करीब दो मीटर और चौड़ी होगी, जिससे दोनों तरफ से वाहन आराम से निकल सकें। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगा। डीएम ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं, ताकि निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। आबादी के बीच सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराने के दौरान दोनों किनारों के 12 मकान अतिक्रमण के दायरे में आ रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें