फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 25 से कम यात्री होने पर किसी रूट पर नहीं जाएगी रोडवेज बस

Tue, 30 Dec 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डिपो को नुकसान से बचाने के लिए 25 सवारी होने पर ही रोडवेज बस के संचालन को लेकर परिवहन निगम ने चालक व परिचालकों को आदेश जारी किया है लेकिन यह आदेश डिपो के अफसरों से लेकर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसों के लिए यह आदेश तो थोड़ा ठीक है लेकिन लोकल मार्गों पर इस नियम का पालन संभव नहीं है। लखीमपुर डिपो में 83 अनुबंधित व 12 निगम की बसें हैं। 80 बसें तो लखनऊ मार्ग पर संचालित हैं। दिल्ली, हरिद्वार, शाहजहांपुर, गोंडा आदि मार्गों पर बसें चलती हैं।
लखीमपुर डिपो में रोजाना 70 से 80 रोडवेज बसें अन्य डिपो की आती हैं। डिपो में प्रत्येक बसों के ठहराव के लिए मात्र 10 से 20 मिनट का समय रहता है। नए आदेश का सख्ती से पालन भी करा लिया गया तो डिपो में अव्यवस्थाओं के अलावा कुछ भी नहीं होगा। यात्री परेशान होंगे। साथ ही डिपो का रूटीन भी खराब हो जाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि 25 यात्रियों वाला आदेश तो आया है। इसका पालन कराने का भी प्रयास कराया जा रहा है लेकिन कुछ दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें