गोला में निर्माणाधीन कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान जानकारी देते आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर का बुधवार को मुख्य आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला, असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर दिव्य ज्योति मिश्रा ने विधायक अमन गिरि के साथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने साइड इंचार्ज जेई नितिन सिंह को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि परिसर में जगद्गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए जगह चिह्नित की जानी हैं। आर्किटेक्ट ने बताया कि नटराज मुद्रा में शिव की मूर्ति भी लगेगी।
दुकानदारों, ध्वस्त पड़े कुछ भवनों के बारे में पूछने पर विधायक ने बताया कि कॉरिडोर शहर के लिए महत्वपूर्ण योजना है। निर्माण के संबंध में कोई संशय या अफवाह की गुंजाइश नहीं है। प्रभावित दुकानदारों को परिसर में ही उचित स्थान दिया जाएगा। डल्लूराम मंदिर के जीर्णोद्धार की योजना है, जिसका द्वार कॉरिडोर में खुलेगा। आर्किटेक्ट ने बताया कि छात्रावास के सामने जो निर्माण ध्वस्त कराए गए हैं, उस जगह का आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाएगा। गुणवत्ता के सारे मानक पूरे करते हुए निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, अवधेश मिश्र और सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।