फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: काफिला रोककर मंत्री को दिखाया जलभराव, मांगा समाधान

Thu, 18 Sep 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के एलआरपी चौराहे पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने पर बुधवार को उस समय स्थिति असहज हो गई, जब जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल का काफिला वहां से गुजरा। व्यापारियों ने उनका काफिला रोक लिया और समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन


मौजूद व्यापारी विराट कृष्णा, गौरव पीयूष, आकाश, आयुष पांडे, सचिन गुप्ता, अभिनय कुमार, ललित, अशोक, सौरभ, मनजीत, सादाब ने कहा कि जलभराव के कारण स्थानीय लोगों और ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदा पानी जमा रहने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है।

मंत्री ने तत्काल सीडीओ को फोन कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस पर व्यापारियों ने राहत की उम्मीद जताई, लेकिन चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें