फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोशल मीडिया पर आई लव मोहम्मद लिखने वाला सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 05 Oct 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। कोतवाली पसगवां में तैनात सिपाही शाहरुख को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सिपाही ने अपनी फेसबुक आईडी पर आई लव मोहम्मद से जुड़ी एक पोस्ट शेयर कर दी थी। पोस्ट में उसने बावर्दी एक फोटो शेयर करते हुए एक शेर लिखा था कि अगर कभी तेरे नाम पर जंग हुई तो हम जैसे बुजदिल भी पहली सफ में खड़े होंगे।
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में इस पोस्ट का विरोध शुरू हो गया था। कुछ लोगों ने पुलिस की वर्दी से जुड़े होने के कारण इसे आपत्तिजनक बताते हुए जिम्मेदारों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टैग कर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरक्षी ने पोस्ट डिलीट भी की, लेकिन इससे पूर्व किसी ने स्क्रीनशाॅट ले लिया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आरक्षी शाहरुख को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें