फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कांग्रेस की मासिक बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन

Mon, 05 Jan 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा नगर, ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े अभियानों को और गति देने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए अभी से रणनीतिक तैयारी में जुटने पर बल दिया।

बैठक में उपाध्यक्षों, महासचिवों व पीसीसी सदस्यों ने संगठनात्मक मजबूती, जनसरोकारों और युवाओं की सक्रिय भूमिका को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शुक्ला तथा बहुजन समाज पार्टी से जुड़े बनवारी लाल गौतम, अंकित गौतम, चांदनी गौतम, अरविंद गौतम और अमन गौतम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


बैठक में उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती, प्रवक्ता रवि तिवारी दीपक बाजपेई, कैप्टन मोनिस अली नकवी, पंकज शुक्ला, रामजीवन राज, विपुल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, संजय गोस्वामी समेत में बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें