फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया में सड़कों की हालत खस्ता... कई जगह डामर का नामोनिशान मिटा

Thu, 15 Jan 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया का जर्जर मछली मंडी मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पलिया कलां। शहर क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। कई जगह से डामर का नामोनिशान तक मिट चुका है। लोगों का कहना है कि एक दशक पूर्व इसका निर्माण नगर पालिका की तरफ से करवाया गया था, तब से मार्ग की मरम्मत के भी प्रयास नहीं हुए।
विज्ञापन

दुधवा मार्ग को मुख्य बाजार से जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालकों का अक्सर मार्ग के गड्ढों में जाकर संतुलन बिगड़ जाता है। इससे वे गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

इस रोड का निर्माण पूर्व पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में कराया गया था। बनने के कुछ समय बाद ही उखड़ने लगी थी। आज स्थिति यह है कि कई जगह रोड अपनी बदहाली की कहानी बयान कर रही है।
विज्ञापन



चमन चौराहे से सीओ ऑफिस तक सड़क प्राइमरी स्कूल तक बन चुकी है लेकिन इसके आगे सीओ ऑफिस तक दशक बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण नहीं हो सका। शहर की यह भी एक व्यस्त रोड है। मछली मंडी भी यहीं स्थापित है जिससे यहां काफी आवागमन होता है।



पालिका ने चमन चौराहे से प्राइमरी स्कूल तक रोड बना दी। सीओ ऑफिस तक मार्ग को ऐसे ही छोड़ दिया जो एक बड़ी उपेक्षा है। करीब एक दशक से यह ऐसी ही पड़ी है।
- मोहम्मद वसीम एडवोकेट



इसी मार्ग से होकर सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि कई बार बच्चों की साइकिलें अनियंत्रित होकर गड्ढों में गिर जाती हैं। कई लोगों के फोन तक जेब से गिर चुके हैं।
- सुरेंद्र कुमार

-

पूर्व पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में सड़कें बनी थीं। पुनर्निर्माण मानक के अनुसार अभी इसको बनाने की समयावधि पूर्ण नहीं हुई है। फिर भी इसके निर्माण के लिए नियमों के मुताबिक जो हो सकता है, वह किया जाएगा।

- लक्ष्मी देवी गुप्ता, पालिका अध्यक्ष, पलिया

पलिया का जर्जर मछली मंडी मार्ग। संवाद

पलिया का जर्जर मछली मंडी मार्ग। संवाद

पलिया का जर्जर मछली मंडी मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें