महादीपदान, यज्ञ, संस्कार, हुई पूर्णाहुति
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुए चार दिवसीय लोक जागरण जन सम्मेलन का गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति, दीक्षा संस्कार के साथ समापन हो गया है।
पंजाबी कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर में शांतिकुंज हरिद्वार के टोली नायक राजकुमार भृगु, व्योमेश देशमुख, हरिप्रसाद, यशवंत, श्याम पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमानों से 24 कुंडीय यज्ञ में घी नारियल से पूर्णाहुति करवाई। रोहित, जतिन लाम्बा, गीतांजलि, प्रदीप वर्मा सहित तमाम लोगों ने दीक्षा ली। सत्यनरायन वर्मा, राजेश साहनी के सानिध्य में मंदिर में वेदों की स्थापना की गई। मंदिर पर हुए दीपदान में पलिया विधायक रोमी साहनी, प्रेमलता, सत्यप्रकाश अग्रवाल ने प्रथम दीप पूजन कर महा दीपदान कराया, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी में जगमगा उठा। हरिद्वारा के टोली नायक ने गायत्री परिवार के सात महत्वपूर्ण आंदोलनों का वर्णन करते हुए मजबूत स्वास्थ्य के साथ उत्तम विचार और चारित्रिक मजबूती पर बल देते हुए सबल राष्ट्र की कामना की। पं श्रीराम शर्मा के श्रेष्ठ ज्ञान साहित्य आधी कीमत पर उपलब्ध कराए गए। इन पुस्तकों में स्वास्थ्य, वनौषधि, यज्ञ संस्कार, कथा पुराण, व्यसन मुक्ति, नारी सम्मान आदि विषय प्रमुख हैं। इस मौके पर सत्यप्रकाश अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, डॉ पूनम वर्मा, अनिल गुप्त, सुशील अग्रवाल, मनोज गोयल, गोविंद गोयल, निहारिका चिल्कोटिया, सुमन कनौजिया, महेश पटवारी, मुकेश राठी, मुकेश गुप्त, रामेंद्र गुप्त, केके पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।