फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई

Fri, 11 Dec 2015 07:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर का मध्य आते-आते मौसम ने एक बार फिर अंगड़ाई ली है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सर्द हवाओं ने एकाएक ठंड बढ़ा दी है। आज अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन सूरज के दर्शन न होने से लोगों की कंपकंपी छूट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते दिन भर सूरज नहीं निकला। सुबह सर्द हवाओं का चलना जारी रहा। इससे सर्दी में इजाफा हो गया। इस मौसम में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। लोग गर्म कपड़ों में लदे-फंदे दिखाई दिए। बुजुर्ग दिन भर रजाइयों में लिपटे रहे। मौसम की पहली ठंड ही बुजुर्गों पर भारी पड़ने लगी है। गर्म कपड़ों का बाजार भी एकाएक गर्मा उठा है। फुटपाथों पर स्वेटर, जैकेट और गर्म शाल की दुकानें सज गई हैं।
बादल छाए रहने के कारण कोहरे से राहत रही लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों की हालत बिगाड़ दी। लोगों का मानना है कि ठंड इस बार देर से शुरू हुई है। इसलिए देर तक ठंड जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का यह भी मानना है कि इस बार ठंड ज्यादा दिन तक हो सकती है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सुबह तेज हवा और धूप न निकलने से मौसम ने करवट बदली है, सर्द मौसम में जहां एक ओर बूढ़ों ने अलाव और रजाई का सहारा लिया वहीं गर्म कपड़ों में लिपटे नौनिहालों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें