फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी का रिजल्ट भरते समय सतर्क रहें कर्मचारी

Fri, 11 Dec 2015 07:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के दूसरे दिन जिले के ब्लाक मुख्यालयों पर कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें अधिकारियों ने 13 दिसंबर को होने वाली मतगणना की कई बारीकियां समझाई और साथ ही प्रधानी का रिजल्ट भरते समय सतर्क रहने को कहा। मतदान समाप्त होने के बाद प्रशासन का पूरा फोकस शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से मतगणना संपन्न कराने पर है। लखीमपुर ब्लाक के आरओ जितेंद्र सिंह परमार ने बताया कि मतगणना के लिए 84 टेबिलों पर 850 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना कार्य की निगरानी के लिए 28 एआरओ लगाए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को मतपत्रों की गणना करने और रिजल्ट भरते समय सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।  
विज्ञापन

बांकेगंज। ब्लाक सभागार में 13 दिसंबर को प्रधान और पंचायत सदस्यों की मतगणना के लिए कर्मचारियों, एआरओ और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलदार गोला अशोक कुमार, बीडीओ भूषण कुमार और आरओ मोहम्मद आसिफ ने प्रधान और पंचायत सदस्यों के मतपत्रों की गिनती के लिए कर्मचारियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया। दोनों पालियों में 188-188 कर्मचारियों को मतगणना करने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रपत्र चार और सात भरने के तरीके बताए गए। बीडीओ भूषण कुमार और आरओ मोहम्मद आसिफ ने बताया कि बांकेगंज ब्लाक की मतगणना जानकी देवी कन्या इंटर कॉलेज में 13 दिसंबर को सुबह सात बजे से शुरू होगी। इसके लिए 376 कर्मचारी, 47 पर्यवेक्षक और 14 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। ब्लाक की 50 ग्राम पंचायतों की मतगणना के लिए 42 टेबिल लगाई जाएंगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मितौली। मतगणना में लगे कर्मचारियों को दो पालियों में प्रशिक्षण राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 32 कर्मचारियों पर एफआईआर की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी पवन कुमार, एसडीएम शादाब असलम, बीडीओ राकेश प्रसाद, बीईओ राजेश सिंह ने दो पालियों में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। मितौली में कुल 760 मतगणना कर्मी लगाए गए हैं लेकिन इसमें 32 कर्मचारी नहीं आए। इस सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।  प्रथम पाली में कर्मचारियों को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक तथा दूसरी पाली 2.30 से चार बजे तक प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान भी कई लोग अपनी ड्यूटी कटवाने का प्रयास करते रहे। महिलाएं भी गोद में बच्चा लिए ड्यूटी काटे जाने की गुहार करती देखी गई।
पास बनवाने के लिए दूसरे दिन भी लगी रही भीड़
मितौली। मतगणना का पास बनवाने के लिए दूसरे दिन भी लोगों की खासी भीड़ रही। पास जारी कराने के लिए काउंटरों पर लोग मारामारी करते देखे गए। इस बार प्रत्याशी या फिर एजेंट का पास जारी कराया जा सकता है। प्रत्याशी के जीतने पर उसके एजेंट के पास पर ही उसे अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें