फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल राठौर क्लब ने जीता

Sun, 14 Jun 2015 11:52 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकनपुरवा में हो रहे बाबा बलदेव दास ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच राठौर क्रिकेट क्लब बल्लीपुर ने जीत लिया। राठौर क्लब ने पांडे क्लब बाजार पुरवा त्रिलोकपुर को 53 रनों से मात दी। मैन आफ द मैच का खिताब नीरज कुमार को दिया गया।
विज्ञापन

मैच का टास राठौर क्लब ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए क्लब ने नीरज कुमार के 81 रन और मोईद रजा के 35 रनों की बदौलत निर्धारित 16 ओवरों में दो विकेट खोकर 167 रन बनाए।  लक्ष्य का पीछा करने उतरे पांडे क्लब के खिलाड़ी राठौर क्लब की कहर बरपाती गेंदों के आगे टिक न सके और पूरी टीम 14 ओवरों में 114 रन पर आलआउट हो गई। इससे राठौर क्लब ने 53 रन से मैच जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। राठौर क्लब के मोहम्मद नौशाद ने 12 रन देकर तीन विकेट और महेश कुमार ने 15 रन देकर चार विके ट चटकाए।
राठौर क्लब के खिलाड़ी नीरज को 81 रन और एक विकेट लेने पर मैन आफ द मैच चुना गया। पूरी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राठौर क्लब के खिलाड़ी मोहम्मद कबीर अहमद को मैन आफ द सिरीज के खिताब से नवाजा गया। मैच के मुख्य अतिथ युवा भाजपा नेता विकास गुप्ता ने विजेता टीम को  पांच हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 सौ रूपये एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। कमेंट्री सोनू सिंह व अंपायरिंग निशान खां और दिनेशकुमार और स्कोरिंग पंकज कुमार ने की। प्रतियागिता के सफल आयोजन में मंगूलाल भार्गव, घुरई प्रासद लोधी, सुधीर त्रिपाठी, राजू खान, प्रताप कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें