शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले के प्रदर्शन को लेकर शहर में भी हिंदू संगठनों ने विरोध व्यक्त किया। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के आनंद टाकीज में जाकर फिल्म के पोस्ट फाड़कर जला दिए और फिल्म विरोधी नारे लगाए। उत्तेजित युवकों की भीड़ देख सिनेमाघर में आए दर्शकों में अफरा तफरी मच गई।
यहां शहर के आनंद टाकीज में रविवार को दोपहर लगभग 12.00 हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने राहुल तिवारी की अगुुवाई में टाकीज में जाकर नारे बाजी की और ऊपर चढ़कर पोस्टर फाड़ दिया तथा नीचे गिराकर उसमें आग लगा दी। इसके बाद युवाओं ने टाकीज में नारे बाजी और टाकीज मालिक को फिल्म का प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी। युवाओं का विरोध प्रदर्शन देख सिनेमाघर में आए दर्शकों में अफरा तफरी मच गई। इन कार्यकर्ताओं का विरोध देख कई दर्शक गेट से ही वापस चले गए।