फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों का आंदोलन आज से

Sun, 20 Dec 2015 11:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण न होने से उनमें रोष है। इसको लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर सोमवार से आंदोलन करेगा। आंदोलन के प्रथम चरण में कर्मचारी सोमवार को शहर में मोटर साइकिल रैली निकालेंगे।  
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष महंत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रदेश सरकार उपेक्षापूर्ण नीति अपना रही है इसको लेकर केंद्रीय कार्यकारिणी ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। आंदोलन के क्रम में जिले के कर्मचारी 21 दिसंबर को 1.30 बजे नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान से मोटर साइकिल रैली निकालेंगे। रैली बड़ा चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, रोडवेज बस स्टैंड, वीमार्ट चौराहा, विकास भवन, आगा साहब कोठी तिराहे होते हुए पुन: बिलोबी मेमोरियल हाल में पहुंचेगी। 22 और 23 दिसंबर को पेन डाउन सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इसमें आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं शामिल रहेंगी। इसके बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 23 फरवरी को पूर्णकालिक हड़ताल की जाएगी। संगठन के अध्यक्ष महंत सिंह ने सभी कर्मचारियों से कहा है कि वे सोमवार को 1.30 बजे नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल में पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें