फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दीप मालाओं और रंगीन रोशनी से जगमगाया शहर, रातभर गूंजी आतिशबाजी

विज्ञापन
दिवाली के मौके पर शहर में कुछ इस तरह अपने घरों और प्रतिष्ठानों को लोगों ने रंग बिरंगी झालरों से
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सुख, सौभाग्य और समृद्धि का महापर्व दिवाली शहरभर में धूमधाम से मनाई गई। घर और प्रतिष्ठान दीयों की टिमटिमाहट से रोशन हुए। बच्चों से लेकर बड़ों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से सगे संबंधियों और परिचितों को बधाई संदेश भेजे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। दुकानों और प्रतिष्ठानों में भी दीप जलाकर पूजा-पाठ हुआ। शहरवासियों ने पूजन सामग्री, फूल, मिठाइयों और पटाखों की खरीदारी की। घरों और प्रतिष्ठानों पर झालरों, बल्बों व दीपों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा।
शहर के सभी मोहल्ले रंगबिरंगी खुबसूरत झालरों से जगमगाते रहे। लोगों ने अपने मकानों को तरह तरह की झालरों, दीपकों को जलाकर सजाया। आसमान में रंगीन आतिशबाजी देर रात तक होती रही। दुकानदारों ने भी देर रात तक लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा की स्थापना की।
विज्ञापन



पटाखे रहित दिवाली मनाने का संदेश रहा बेअसर

देर रात तक पटाखों के धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। पटाखे रहित दिवाली मनाने का संदेश बेअसर रहा। सोशल मीडिया से लेकर सरकारी विभागों के जागरूकता कार्यक्रम बेअसर रहे। इस बार भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। गली-मोहल्लों और कालोनियों में युवाओं ने जमकर पटाखे फोड़े। शहर के जीआईसी में लगी की पटाखा बाजार में पटाखा खरीदने वालों की भीड़ रही।


झालरों से जगमगाया पलिया, जमकर हुई आतिशबाजी

पलियाकलां। दीपोत्सव पर शहर सहित क्षेत्र में काफी चहलपहल रही। लोगों ने मनभावन मिठाइयों के साथ ही चूरा, खील, खिलौना, भुर्की तथा पटाखों की जमकर खरीददारी करके घरों को बिजली की झालरों व दीप जलाकर रोशन किया। शाम को पूजन अर्चन के बाद आतिशबाजी की गई और लोगों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। संर्पूणानगर, महंगापुर, गौरीफंटा, चंदनचौकी, भीरा सहित आसपास के क्षेत्रों में दीपावली मनाई गई।
मझगईं। कस्बा समेत आसपास के नौगवां, बेला कलां, कोठिया, बल्लीपुर, पतिया, बम्हनपुर आदि गांवों में रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाई गई। मझगईं इंस्पेक्टर दयाशंकर द्विवेदी, एसआई मोहम्मद मुश्ताक, दिनेश कुमार, कमरूद्दीन, महफूज आलम, शैलेंद्र सिंह, अली खान आदि के साथ पुलिस ने गरीबों में कपड़े, मिठाई व आतिशबाजी का वितरण कर दीपावली मनाई।



लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर की धन धान्य की कामना
मैलानी। घरों में बिजली की झालरों और दीयों की सजावट के साथ ही लोगोंं ने अपने घरों और प्रतिष्ठान पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर धन-धान्य की कामना की। बाजार में दिन भर रौनक रही और दुकानें ग्राहकों से गुुलजार रहीं। पटाखा, दीये, मिठाई, खील-खिलौने, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियोंं की जमकर बिक्री हुई। रात को जमकर आतिशबाजी की गई। देर रात तक आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें