फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने तीन साल में पूरा किया चुनावी वादा

Tue, 22 Dec 2015 11:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में सिर्फ सपा ही ऐसी पार्टी है जो भाईचारा, देश की एकता और बराबरी में यकीन करती है। राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में जब-जब शासन की बागडोर संभाली तब तब उन्होंने प्रदेशवासियों की तरक्की के लिए योजनाओं का पिटारा खोल दिया। यह बात प्रदेश के राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष आबिद रजा खान ने प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने 2012 के चुनावी एजेेंडे में किए गए सभी वादों को तीन साल में ही पूरा कर दिया। समाजवादी एंबुलेंस सेवा ने लाखों लोगों की जान बचाई है। बेरोजगारों का नौकरी, स्वरोजगार, तकनीकी शिक्षा देकर प्रदेशवासियों को समृद्ध किया है। इस दौरान सपा के जिला सचिव चंदन लाल वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्थानीय निकायों में 35,774 सफाई कर्मचारियों की नौकरियों के शासनादेश से स्वच्छकार वर्ग की बेरोजगारी की समस्या को दूर करने का काम किया है। शासनादेश में स्पष्ट कहा गया है कि जो पहले से ठेके के रूप में सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं या जो मैला ठोने की प्रथा में लगे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में नौकरी दी जाएगी। इस दौरान खीरी नगर पंचायत के चेयरमैन फहीम अहमद, बजरंग सिंघल, उदयभान सिंह यादव, सेखू मिर्जा, शब्बीर खां, पारुल गुप्ता, सुरेश वर्मा, गुड्डू यादव, कल्लू खां, रामनिवास केवट, ठाकुर योगेंद्र सिंह, सरदार त्रिलोकी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें