फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी कल, तैयारियां पूरी

Tue, 22 Dec 2015 11:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजुमन गुलामाने सरकारे दो आलम के अध्यक्ष आईए जुबेरी ने कहा कि पैगंबर साह के 1444वें जन्मदिन के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी गुरुवार यानि 24 दिसंबर को धूमधाम के साथ सुबह 10 बजे से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाला जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जुलूस में हजारों की संख्या में आपसी भाईचारे के साथ अकीदतमंद शामिल होंगे।
विज्ञापन

एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म सीख देता है कि एक-दूसरे की मदद करो, भूखों को खाना खिलाओ, बच्चों को अच्छी तालीम दो। संगठन अध्यक्ष ने पैगंबर का पैगाम लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने आतंकवाद की निंदा की। कहा कि जो लोग आतंक फैला रहे हैं, उनका इस्लाम से इसका कोई ताल्लुक नहीं है। अध्यक्ष ने दावा किया कि जुलूस ए मोहम्मदी में हजारों की संख्या में अकीदतमंद शिरकत करेंगे। उन्होंने प्रशासन से भी सहयोग की अपील की। वहीं मीनार मस्जिद के इमाम अशफाक कादरी ने कहा कि जुलूस ए मोहम्मदी शहर के गोटैयाबाग मस्जिद से सुबह 10 बजे शुरू होकर गोला, संकटा देवी, मेला रोड, आनंद टाकीज रोड, इमली चौराहा, जीजीआईसी, कचहरी रोड, शाहपुरा कोठी, हिदायतनगर, नौरंगाबाद होते हुए कचहरी वाली मस्जिद पर पहुंचेगा। जहां पर लंगर होगा। फिर जुलूस वहां से चलकर डीसी रोड, आगासाहब चौराहा, गुरुनानक चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड रोड होते हुए मीनार मस्जिद पहुंचेगा। मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद जुलूस मेनरोड होते हुए हमदर्द चौराहा से थरवरनगंज के मैदान पर पहुंचकर समाप्त होगा। जहां कई कार्यक्रम होंगे। प्रेसवार्ता में संगठन के नायब सदर मुनीर अहमद ने कहा कि इस्लाम की तालीम इंसानियत के लिए अमन, सकून और न्याय की है। इस दौरान जुबैर अहमद, इश्तियाक हुसैन, हाफिज उस्मान बेग मो. हसीब आदि मौजूद थे।
जुलूस ए मोहम्मदी की तैयारियां जोरों पर
खीरी टाउन। कस्बे में जुलूस ए मोहम्मद की तैयारियां जोरों पर है। तमाम अंजुमन अपने-अपने मॉडल और स्वागत द्वार बनाने में लगे हुए हैं। अंजुमन सदके रसूल के लोग गुम्बदे खजरा का मॉडल बना रहे हैं, जो जुलूस ए मोहम्मदी में प्रदर्शित किया जाएगा। कस्बे में गुरुवार को निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी की तैयारियां की जा रही हैं। पूरे कस्बे में सरकार की आमद पर जलसे का आयोजन किया जा रहा है। मोहल्ला सैयदवाडा अंजुमन सदके रसूल के  मोहम्मद रफी गौरी व मोहम्मद समी अपनी अंजुमन के लिए गुम्बदे खिजरा का मॉडल बना कर जुलूस में प्रदर्शित करेंगे। अन्जुमन मुख्तारे कायनात पटटी रामदास, अंजुमन यादगारे रसूल, बागे रजा, आशकाने रसूल तथा कस्बे की तमाम अंजुमनों ने जुलूस की तैयारी मुकम्मल कर ली गई है । वहीं कस्बे में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर अंजुमन रूहे कायनात की सदर शब्बन खां की सदारत में अहम बैठक हुई, जिसमें कस्बे की तमाम अंजुमनों के सदर ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर मतलूब ने कहा कि सारी अंजुमने अपने मेंम्बरों को 10 बजे सुन्नी इमामबाड़े में इकठा हो कर परचमकुशाई के बाद पूरे कस्बे में भ्रमण करेगा। सभी से गुजारिश करते हुए कहा कि लोग बहुत ही एहतराम के साथ सिरों को ढक कर जुलूस में शामिल हों और बच्चों और महिलाओं को छतों के छज्जे पर खड़े होकर जुलूस देेंखे। इस मौके पर शब्बन खां, हाजी अनीस अहमद, साजिद मंसूरी, सईद बेग, अलाउद्दीन, कारी अख्तर रजा, मुन्ना राईन, साबर अली, मोहम्मद रफीक अहमद सहित तमाम अंजुमनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें