फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश से पहले पुलिया निर्माण पूरा करने की चुनौती

Fri, 19 Jun 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बन रही पुलिया। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा मार्ग पर करीब एक माह से चल रहा पुलिया निर्माण का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है। इसकी लंबाई 13 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। कार्यदायी संस्था एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर योगराज सिंह ने बताया कि मौसम अनुकूल रहा तो एक सप्ताह में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। बारिश या मौसम खराब होने पर इसमें 15 दिन तक लग सकते हैं।
विज्ञापन

निर्माण की अनुमानित लागत करीब दो करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार, पुलिया निर्माण में आवश्यकता के अनुसार विभिन्न मोटाई की मजबूत सरिया का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिया की तली (बेस) में सरिया का मजबूत जाल बिछाकर उसके ऊपर सीमेंट, बजरी और मौरंग के मिश्रण से ढलाई की जा रही है। पुलिया बनने से राहगीरों को जलभराव और जर्जर रास्ते की समस्या से राहत मिलेगी।
भीरा रोड पर प्रेमनगर ग्राम से आगे जिस स्थान पर पुलिया बन रही है, वह वर्ष 2024 की भीषण बाढ़ का सबसे संवेदनशील स्थान था। तेज बहाव में यहां की सड़क और पुरानी पुलिया बह गई थी। भारी कटान के कारण पलिया का भीरा और लखीमपुर मार्ग से संपर्क पूरी तरह टूट गया था। वाहनों की आवाजाही ठप होने से पलिया शहर कई दिनों तक टापू में तब्दील रहा।
विज्ञापन

आवश्यक खाद्य सामग्री और आपातकालीन सेवाओं के लिए त्राहि-त्राहि मच गई थी। इसी कारण यहां मजबूत और ऊंची पुलिया बनाई जा रही है, ताकि भविष्य में बाढ़ आने पर भी आवागमन प्रभावित न हो।
विधायक ने 30 जून तक दिया समय
पलिया-भीरा मार्ग पर शारदा नदी के पास निर्माणाधीन पुलिया का विधायक रोमी साहनी ने निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक ने सख्त चेतावनी दी कि बारिश से पहले 30 जून तक हर हाल में निर्माण पूरा हो। उन्होंने दिन-रात काम कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अब वे स्वयं प्रतिदिन मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी करेंगे।
-
अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दिन-रात काम चलाकर 30 जून तक हर हाल में निर्माण पूरा करें। काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण हो, इसके लिए मैं स्वयं रोजाना मौके पर आकर इसकी निगरानी करूंगा।
-रोमी साहनी, विधायक-
पलिया-भीरा रोड पर एनएचएआई द्वारा बनाई जा रही पुलिया की अनुमानित लागत लगभग दो करोड़ रुपये है। कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे इसी माह पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-अश्वनी चौहान, एक्सईएन, बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें