फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 12 फुट से ऊंचे नहींं होंगे ताजिये

Fri, 19 Jun 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहर्रम में ताजियों की ऊंचाई 12 फुट से अधिक नहीं होगी। अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मोहर्रम गम और मातम का पर्व है, जिसे गरिमापूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। पूर्व घटनाओं से सबक लेते हुए सभी को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।
डीएम और एसपी ने धर्मगुरुओं व संभ्रांत लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति व्यवस्था के साथ पर्व मनाने की अपील की। डीएम ने कहा कि प्रशासन और पुलिस सभी समुदायों के संपर्क में हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में आमजन की भूमिका भी अहम है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने भी बैठक को संबोधित किया।
सिकंदराबाद। रायपुर गांव में ताजियेदारों के साथ बैठक की। सीओ मितौली यादुवेन्द्र यादव ने कहा कि जुलूस मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा या अन्य समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम जलालपुर के विद्यालय परिसर में सीओ महक शर्मा और प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में मोहर्रम पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें