फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले की भावना से काम कर रहा है केंद्र

Fri, 18 Dec 2015 07:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। चुनाव के समय सरकार में बैठे लोगों ने जनता के सामने बड़े बड़े वादे किए थे, सरकार में आने के बाद वे जनता से किए गए वादे भूल गए हैं। जनता का ध्यान बांटने के लिए सरकारी तंत्र को विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई के लिए लगा दिया गया है। जितिन प्रसाद मोहम्मदी विधानसभा के कार्यकर्ताओं संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें आती-जाती रहती हैं सरकारों को जनता के हित के लिए काम करना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया है कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों एवं जातियों को एक साथ लेकर काम करती है। कांग्रेस के लोग देश की किसी भी समस्या को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहते है। कांग्रेस हमेशा से देश को विकास के पथ पर अग्रसर करती रही है और आने वाले समय में भी कांग्रेस ऐसा ही करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश में सांप्रदायिक माहौल पैदा करके देश के लोगों को आपस में लड़ाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी अपने सिद्धान्तों से समझौता करके सत्ता हासिल नही करेगी। कांग्रेस गंगा जमुनी सभ्यता की प्रतीक है कांग्रेस में विकास का एजेंडा सर्वोपरि है। देश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है एक भी विकास का कार्य जिले में नही हुआ है।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मोहम्मदी कस्बा स्थित श्राफ  चैरिटी हास्पिटल का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत की तथा अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी करने के बाद अधिकारियों को मरीजों को और अधिक अच्छी सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
जितिन प्रसाद के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष बरवर संजय शर्मा, मीना मिश्रा, सत्यबंधु गौड़, राजीव अग्निहोत्री पीसीसी सदस्य, शनि गुप्ता, अवधेश दीक्षित, सुशील शुक्ला, रजनीश मिश्रा, अजीजुद्दीन, प्रहलाद पटेल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें